Add4

Sunday, 11 June 2017


सुरक्षित शारीरिक संबंध के लिए कंडोम बहुत ही जरुरी होता है। कंडोम न सिर्फ एड्स से बचाता है बल्कि अनचाहे गर्भ को भी टालता है। कई बार होता है कि कंडोम को लेकर काफी कॉम्‍पीलिकेशन हो जाती है, जैसे सेक्‍स के दौरान कंडोम का योनी में फंस जाना और फट जाना। ऐसी घटनाएं तब होती है पुरुष कंडोम के बेसिक को लेकर क्‍लीयर नहीं होते हैं। आइए आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कंडोम को लेकर कुछ ऐसे फैक्‍ट शेयर करेंगे.....







1. कंडोम के पैकेट को दांत से नहीं खोलना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से कंडोम के फटने की सम्भावना बढ़ जाती है।
2. कंडोम खरीदने पहले उसकी एक्‍सपायरी डेट जरुर देख लें, बिना चैक किए कभी भी कंडोम न खरीदें।
3. उत्तेजित होने से पहले कंडोम को नहीं खोलना चाहिए क्योंकि उत्तेजित होने के बाद पहले खोले गए कंडोम को पहनने से कंडोम के फटने की सम्भावना बढ़ जाती है।
4. कंडोम अच्छी क्वालिटी का हीं खरीदें, सस्ते कंडोम से यौनांगों में संक्रमण भी हो सकता है।
5. अगर आपने कंडोम गलती से उल्टा पहन लिया है, तो फिर उसे सीधा करके न पहनें... क्योंकि इससे कंडोम में शुक्राणु लग सकते हैं, जिससे गर्भधारण की सम्भावना बढ़ जाएगी।
6. कंडोम का उपयोग करते समय किसी तैलीय या चिकनाई का प्रयोग न करें।
7. कंडोम का उपयोग हो जाने के बाद उससे पहने न रहें, उसे तुरंत कूड़ेदान मे फेंक दें।
8. यह कभी न सोचें कि कंडोम के उपयोग से आपको शारीरिक संबंधो का पूरा आनंद नहीं मिलेगा।
9. कंडोम को पर्स में नहीं रखना चाहिए, न हीं इसे सूरज की रोशनी के सम्पर्क में आने देना चाहिए।
10. कंडोम का उपयोग करने से पहले यह देख लेना चाहिए कि कहीं यह फटा हुआ तो नहीं है।
11. कंडोम को पैकेट से निकालने के बहुत देर बाद उसका उपयोग नहीं करना चाहिए।
12. एक हीं कंडोम का दोबारा इस्तेमाल भूलकर भी न करें, ऐसा करना बेवकूफी होगी।
13. साफ हाथों से हीं कंंडाेम पहनें, अन्यथा आप संक्रमण के शिकार हो सकते हैं।
14. कंडोम पहनने के बाद इसकी नोक पर जगह न छोडें, इससे कंडोम के फटने की सम्भावना बढ़ जाती है।
15. कंडोम के पैकेट में लिखे निर्देशों का पालन करना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Paracetamol use side effects

जहाँ तक मे जनता हु दुनिया मे सबसे ज्यादा प्रचलित ड्रग पेरासिटामोल है। Paracetamole आपके बड़े हुए टेम्प्रेचर को कम करने के साथ शरीर मे दर्द जै...